

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सीपत क्षेत्र के लगरा दरगाह शरीफ़ अकबर अली शाह बाबा के मजार पर आम लंगर का एहतमाम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। मजार शरीफ में मिलाद शरीफ का प्रोग्राम रखा गया ,मिलाद शरीफ के बाद सलातो सलाम वा चादर पेश किया गया एवं मुल्क के लिए अमन चैन खुशहाली के लिए दुआ की गई ,बाद आम लंगर का इंतजाम किया गया था।

जिसमें क्षेत्र के गतोरा पधी लगरा उर्तुम झलमला पोड़ी मचखंडा बिलासपुर वा आसपास के सभी लोग शामिल।
इस मौके पर शेख हिमायतुल्ला, मोहम्मद उस्मान गनी ,गुलाम मुस्तफा ,भाई युनुस रजा, फिरोज भाई, शेरा खान ,अख्तर खान रिजवान भाई, हैदर खान ,सैयद मकदूम अली, सहमत खान, सहित काफ़ी तादात में कमेटी के लोग मौजूद रहे।

