
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोटा के पर्यटन स्थल कोरी डैम में 23 सितंबर को हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने मारपीट कर बैग और मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने ACCU की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आरोपी कोटा नाका चौक के पास लूटा गया मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया Poco मोबाइल वारदात में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 10 CC 7858 को भी जप्त कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की है।

