
MD-Junaid Khan
रायपुर । राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ₹80,000 कीमत की ज्वेलरी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 प्रार्थिया रितु कश्यप 26 सितंबर को अपने माता-पिता के गांव गई थीं। 27 सितंबर को वापस लौटने पर मकान की आलमारी में रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी गायब मिली। शिकायत पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 912/2026, धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक संदेहियों से पूछताछ और तकनीकी सहयोग के जरिए अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों को चोरी की ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने करण सागर उर्फ कान्हा (28), तेजेश्वर यादव (30) और चेतन साहू (24) तीनों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

