
MD-Junaid Khan
बिलासपुर । जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में घर का ताला तोड़कर तांबे और कांसे के बर्तन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल औजार बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 13 सितंबर 2026 को ग्राम गनियारी निवासी मनोज राज (40 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा तांबे एवं कांसे के बर्तन चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संदिग्धों से पूछताछ की। विवेचना के दौरान आदित्य मिश्रा (20 वर्ष), निवासी बाजारपारा गनियारी का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 07 नग तांबे के कलश/लोटा ,01 नग कांसे का लोटा, घटना में इस्तेमाल लोहे की आरी 01 हथौड़ा, बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 331(3), 305(ए) BNS के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक दीप सिंह कंवर, संजय श्याम, ज्वाला सिंह एवं धर्मेंद्र साहू का अहम किरदार रहा।

