CG CRIME

ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर – मॉडिफाइड साइलेंसर, स्पोर्ट बाइक सहित कुल 31 बाइक पर की गई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। यातायात पुलिस द्वारा शहर में तेज कर्कश और कानफोड़ू आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ  कार्यवाही करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट/स्पोर्ट बाइक सहित कुल 31 बाइक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार 16 सितंबर 2026 को शहर के अलग-अलग यातायात बीट क्षेत्रों में अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों की जांच की गई। मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज एवं कर्कश आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार व्यक्तियों को परेशानी होती है।

यातायात पुलिस के अनुसार मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाली दुकानों पर भी कार्यवाही की गई है और दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। पुलिस ने कहा है कि मॉडिफाइड साइलेंसर की बिक्री पाए जाने पर संबंधित नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।


वहीं गैराज संचालकों को भी वाहनों में अनधिकृत छेड़छाड़ या मॉडिफिकेशन नहीं करने की हिदायत दी गई है। मॉडिफाइड साइलेंसर की खरीद-बिक्री और वाहनों में फिटिंग करने वालों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर न लगाएं और नियमों का पालन करें, ताकि कार्यवाही एवं न्यायालयीन प्रक्रिया का सामना न करना पड़े।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top