CG CRIME

सूने मकान से एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस द्वारा सूने मकान से एक्टिवा स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब ₹70 हजार कीमत की चोरी की एक्टिवा स्कूटी बर आमद कर ली है। जानकारी के अनुसार जोरापारा चौबे कॉलोनी अटल आवास निवासी प्रिती यादव (27) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त की रात से 7 सितंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोर ने मकान के गेट और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर खड़ी नीले रंग की Activa स्कूटी क्रमांक CG 10 BW 9754 चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1301/2026, धारा 331(4), 305(A), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इमलीभाठा निवासी कान्हा पटेल चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे स्कूटी उसके साथी सुमित ठाकुर से मिली थी। पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट निकालकर फेंक दी गई थी और स्कूटी को इमलीभाठा बाम्बे आवास के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर स्कूटी बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305(A), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।  मामले में सह-आरोपी की तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top