CG CRIME

बिलासपुर | मस्तूरी – 13 किलो अवैध गांजे के साथ एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार|एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस की संयुक्त टीम कार्यवाही

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते 13 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे तीन पुरुष और एक महिला पिट्ठू बैग व झोले में गांजा लेकर खड़े हैं। वे गांजा बेचने के लिए सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी जाने के लिए ऑटो या बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसीसीयू बिलासपुर और मस्तूरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कर मौके पर आकाश सिसोदिया (21), उसकी पत्नी पूर्वा मालिया (20), कृष्णा पाण्डेय (23), सभी निवासी ग्राम मटियारी, थाना सीपत, तथा नीरज नायक (19), निवासी उमरिया मध्यप्रदेश को पकड़ा। कार्यवाही में दो विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 13 किलोग्राम गांजा बर आमद किया।

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के बलांगीर जिले से सस्ते दाम पर खरीदकर ग्राम मटियारी और सीपत क्षेत्र में महंगे दाम पर बेचने के लिए लाना बताया। मामले में थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 640/20 26 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा डीएसपी एसीसीयू एवं एसडीओपी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में की गई। इसमें एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, मस्तूरी थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खाका सहित पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top