CG CRIME

मुंगेली | लोरमी – साइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | कब्जे से सात नग साइकिल बर आमद |

MD-Junaid Khan

मुंगेली। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से कुल 7 नग साइकिलें बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 11 सितंबर 2026 को रोशन सिंह राजपूत निवासी मजगांव ने लोरमी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को वह अपनी साइकिल से रानीगांव स्थित जय इलेक्ट्रॉनिक दुकान काम करने गए थे। उन्होंने साइकिल जोतपुरी स्वीट्स के पास खड़ी की थी। शाम को लौटने पर साइकिल गायब मिली। रिपोर्ट पर लोरमी थाना में अपराध क्रमांक 389/26, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल की तस्दीक के साथ मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

सूचना के आधार पर थाना तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बीजा (दैजा) निवासी रमेश कुमार खुंटे (52 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने उक्त साइकिल चोरी करने के साथ-साथ अन्य स्थानों से भी 6 साइकिलें चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 7 साइकिलें बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 389/26, धारा 303(2) BNS के तहत कार्यवाही कर  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।



उपरोक्त कार्यवाही में लोरमी थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव, दयाल गवास्कर, राजू साहू, रेखराम नेताम, युगल किशोर उपाध्याय, एवं ईश्वर मरावी, का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top