CG CRIME

बिलासपुर- तोरवा | शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए युवक से मारपीट |धारदार चाकू से हमला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए युवक से मारपीट कर धारदार चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 11 सितंबर 2026 को पंप हाउस के पास रहने वाले दुर्गेश यादव ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, रात करीब 8 बजे पुराना पंप हाउस के पास आरोपी कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। दुर्गेश द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखी छोटी धारदार चाकूनुमा वस्तु से उस पर वार कर दिया। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 499/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। और आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 119(1), 118(1) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top