
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत किराना दुकान एवं डेली नीड्स दुकान से नकदी और सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बर आमद कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हेमूनगर तोरवा निवासी रवि शर्मा ने 10 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मसाला एवं डेली नीड्स की दुकान में 8 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति घुसकर नकदी, सिगरेट और मिच्चर पैकेट सहित करीब ₹10 हजार का सामान चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दिए। हुलिए के आधार पर पूछताछ और जांच के दौरान मुख्य आरोपी की पहचान राहुल करेलिया (20 वर्ष) निवासी करगीरोड वार्ड नंबर 02, डाग बंगला, कोटा के रूप में हुई।

वहीं अन्य तीन को पुलिस ने अपचारी बालक के रूप में चिन्हित किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और रकम बर आमद की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल करेलिया को गिरफ्तार कर 12 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं अपचारी बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर उन्हें बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

बर आमद मशरूका:
67 पैकेट सिगरेट — कीमत करीब ₹9,500
चोरी की नकदी — ₹300
मिच्चर पैकेट

