CG CRIME

बिलासपुर – बिल्हा | लोहे की गैती लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे की गैती बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 12 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिटकुली तालाब के पास मेन रोड पर एक युवक हाथ में लोहे की गैती लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर बिल्हा पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंद्रशेखर बांधे (23 वर्ष), निवासी बिटकुली, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे की गैती जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 474/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top