CG CRIME

बलौदाबाजार | नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही |प्रतिबंधित नशीली टैबलेट/कैप्सूल के साथ 07 आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध प्रतिबंधित नशीली टैबलेट/कैप्सूल, के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 1,146 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट/कैप्सूल, तस्करी में इस्तेमाल कार, 8 स्मार्टफोन और नकदी समेत करीब ₹2.61 लाख का मशरूका बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार साइबर तकनीकी डेटा, लोकेशन ट्रैकिंग और संदिग्ध कॉल्स के विश्लेषण के जरिए अंतरजिला नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सफेद कार CG 07 AB 7007 में प्रतिबंधित दवाओं की खेप लेकर आरोपी ग्राम दतरेगा स्थित निर्माणाधीन मकान में डिलीवरी की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर 6 आरोपियों को पकड़। पूछताछ से मिले सुराग के आधार पर नेटवर्क से जुड़े एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में जांच कराई गई। जप्त सामग्री में Spas Trancan Plus Capsules के 1,088 नग और Ultracet Tablets के 58 नग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 534/2026 के तहत NDPS Act की धारा 8(c), 21(c), 29 एवं BNS की धारा 111 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

जप्त मशरूका

1,146 नग प्रतिबंधित नशीली गोलियां/कैप्सूल
कार CG 07 AB 7007
8 स्मार्टफोन
₹7,650 नकद
कुल अनुमानित मशरूका: ₹2,61,192

नाम गिरफ्तार आरोपी –

(1)- गोवर्धन प्रसाद साहू

(2)-अभिषेक तिवारी

(3)-पंकज यादव उर्फ गोलू

(4)-प्रकाश साहू उर्फ लक्की

(5)- दिनेश साहू उर्फ अप्पू

(6)- आर्यन तिवारी उर्फ समीर खां समी शामिल हैं।

पुलिस अब गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है, ताकि नशीली दवाओं की पूरी श्रृंखला तक पहुंचा जा सके।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top