CG CRIME

रायपुर | चाकू लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डरा धमका रहा युवक गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाकू लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डरा धमका रहा एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का एक चाकू जप्त कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 11 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा स्थित अंबेडकर चौक रेलवे फाटक के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम चेतन क्षत्रिय उर्फ छोटू बताया।

चाकू रखने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 01 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 194/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।



नाम गिरफ्तार आरोपी:

(1)- चेतन क्षत्रिय उर्फ छोटू (30 वर्ष), पिता मधु क्षत्रिय, निवासी सुमित नगर नहरपारा, थाना टिकरापारा, रायपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top