CG CRIME

बिलासपुर | रेंज साइबर पुलिस की कार्यवाही | म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश | 06 आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। रेंज साइबर पुलिस ने साइबर अपराधों के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही करते हुए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में इन खातों के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों से 50 साइबर अपराध संबंधी शिकायतें और लगभग 4 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। मामले का खुलासा तब हुआ जब छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा में संचालित ‘अजय फार्म हाउस’ नामक खाते में महज 25 दिनों 18 मई से 12 जून 2026 के भीतर 2,20,68,443/- की संदिग्ध राशि के लेन-देन का पता चला। बैंक स्टेटमेंट, अकाउंट ओपनिंग फॉर्म और KYC दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।



तकनीकी और बैंकिंग जांच के दौरान पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ चंडीगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों से अब तक कुल 50 साइबर अपराध संबंधी शिकायतें दर्ज हैं। इन खातों के जरिए लगभग 4 करोड़ रुपये की वित्तीय ठगी का लेन-देन किया गया है।



मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा में संचालित ‘अजय फार्म हाउस’ नाम के खाते में महज 25 दिनों के भीतर 2 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन पकड़ा गया। जांच को आगे बढ़ाने पर पुलिस ने आरोपी अजय कुमार सोनी, अभिलाष कुमार डेनियल, भास्कर कश्यप, नरेन्द्र कुर्रे, आशीष तिवारी और देवेश कुमार दास को गिरफ्तार किया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top