CG CRIME

मुंगेली | पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

मुंगेली। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र औराबंध में पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को महिला एवं बच्चो, संपत्ति संबंधी अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 07.09.2026 को प्रार्थी भवानी सिंह ठाकुर पिता बलराम सिंह ठाकुर उम्र 37 साल निवासी औराबाधा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली द्वारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.09.2026 के सुबह करीबन 6.00 बजे अपने घर में था उसी समय गांव का अभिषेक सिंह ठाकुर आकर बताया कि चाचा हरिवंश सिंह ठाकुर खेत तरफ जा रहा था और राजू मरकाम के घर के पास ही पहुंचा था तभी राजू मरकाम द्वारा पुरानी रंजीश (रूपये पैसे की विवाद) को लेकर संतोष मरकाम एवं राजू मरकाम दोनों एक राय होकर हत्या करने के नियत से चाचा हरिवश सिंह ठाकुर के कुदरी को छीनकर जानलेवा हमला कर दिया,सूचना मिलने पर मै जाकर देखा तो चाचा बेहोश था और चेहरा खून से लथपथ होने कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 296,115(2),351(3) 109,3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस मुंगेली सुश्री नवनीत छाबड़ा, अति. पुलिस अधीक्षक मुंगेली प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री आशीष अरोरा के कुशल मार्गदर्शन पर घटनास्थल का निरीक्षण किये व वैज्ञानिक अधिकारी सीन ऑफ क्राईम मोबाईल युनिट जिला मुंगेली द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपियों का पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर थाना लाये जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी राजू मरकाम से 01 नग कुदरी को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 296,115(2),351(3) 109,3 (5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपीगण

1. राजू मरकाम पिता शिवलाल मरकाम उम्र 36 वर्ष जाति गोड निवासी औराबांधा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली।

2. संतोष मरकाम पिता शिवलाल मरकाम उम्र 38 वर्ष जाति गोड दोनों निवासी औराबांधा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, प्रशिक्षु उनि. सीमा  प्रआर. मनोज ठाकुर, बाली ध्रुव आरक्षक अरूण साहू, अजय चंद्राकर, संजय यादव, रवि श्रीवास एवं मनोज टंडन का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top