
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के 03 आदतन एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी/कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत पारित किए गए आदेश के तहत हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, पॉक्सो, आर्म्स एक्ट, बलवा, मारपीट एवं अवैध शराब तस्करी में संलिप्त लवन, भाटापारा ग्रामीण एवं गिधौरी क्षेत्र के कुख्यात गुंडा-बदमाशों अपराधियों पर पुलिस ने कड़ा प्रहार करते हुए जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

जिलाबदर आरोपियों के नाम
01: देवा उर्फ देवनारायण जायसवाल (पिता शिवप्रसाद जायसवाल, उम्र वार्ड नंबर 08, नगर पंचायत लवन, थाना लवन
02. देवेन्द्र उर्फ रिंकू वर्मा (पिता गंगाप्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम देवरी, थाना भाटापारा ग्रामीण)
03. गयाराम पटेल (पिता शिवलाल पटेल, निवासी ग्राम खपरीडीह, थाना गिधौरी-टुण्डरा)

