CG CRIME

मुंगेली | लोरमी | जमीन बंटवारे को लेकर की थी दंपति की हत्या | आरोपी सगा भाई गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

मुंगेली। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर में हुए जमीन के बंटवारे को लेकर दंपति के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को मृतक के बेटे घर पहुंचे। मकान के बाहर ताला लगा था और अंदर से दुर्गंध आ रही थी। ताला तोड़कर अंदर जाने पर नंदकुमार और उनकी पत्नी गौरीबाई अलग-अलग बिस्तरों पर मृत मिले। पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में दोनों की मौत हत्या से होने की पुष्टि के बाद लोरमी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नंदकुमार और उनके भाई नंदु कश्यप के बीच करीब 8 एकड़ पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 50 डिसमिल जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच मनमुटाव और बढ़ गया था। इसके अलावा घटना से कुछ दिन पहले खेत में पानी और खाद को लेकर भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था।

19 अगस्त की दरम्यानी रात नंदु कश्यप लोहे की कुदरी लेकर अपने भाई के घर पहुंचा। वह पड़ोसी की बाड़ी की तरफ से बाउंड्री पार कर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। इसके बाद सो रहे नंदकुमार के सिर पर कुदरी से हमला किया। आवाज सुनकर गौरीबाई जाग गईं और उन्होंने आरोपी को पहचान लिया, जिसके बाद आरोपी ने उन पर भी हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर के कमरे और अलमारी खोल दी और घटना में इस्तेमाल कुदरी को पानी से धोकर ट्यूबवेल में छिपा दिया। पूछताछ में आरोपी ने जमीन विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे की कुदरी बर आमद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top