CG CRIME

बिलासपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने किया तखतपुर थाने का आकस्मिक निरीक्षण|अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा |बीट व्यवस्था व शिकायत निराकरण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना का रविवार को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया । अपराध नियंत्रण, बीट व्यवस्था और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, इस दौरान थाना क्षेत्र के 79 ग्रामों में चिन्हांकित 14 झगड़ालू ग्रामों की स्थिति की जानकारी ली गई, इन क्षेत्रों में अवैध शराब, मारपीट और भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें अधिक मिलने पर पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।



एसपी ने अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखने और बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही व बाउंड ओवर की कार्यवाही करने निर्देशित किए। निरीक्षण के दौरान कुछ पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने पर उन्हें तत्काल रक्षित केंद्र भेजा गया।

एसएसपी ने बीट कर्मचारियों को अपने क्षेत्र के ग्रामों, अपराधियों और स्थानीय समस्याओं की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए, संगठित अपराध में संलिप्त लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए।



सीएम हेल्पलाइन की 19 शिकायतों और चरित्र सत्यापन प्रकरणों की समीक्षा कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए, निरीक्षण के दौरान एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय भी मौजूद रहीं,

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top