CG CRIME

बिलासपुर | शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र डीपूपारा में युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार अनिकेश साहू उर्फ निक्की उर्फ बाला (24 वर्ष), निवासी डीपूपारा तालाब के पास, तारबाहर ने घर के बाहर मौजूद संतोष ध्रुव से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब संतोष ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी कर रही थी, इसी दौरान वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक चाकू बर आमद किया गया, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 298/2026, धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top