CG CRIME

बिलासपुर | व्यापार विहार पार्किंग से एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तारबाहर पुलिस द्वारा एक्टिवा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर एक्टिवा बर आमद कर ली है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी कृष्णा ट्रेडिंग के संचालक श्रीचंद भाभानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 अगस्त 2026 को वह रोज की तरह अपनी एक्टिवा से व्यापार विहार स्थित दुकान पहुंचे थे। सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने वाहन को बड़ी पार्किंग में खड़ा किया था। दोपहर करीब 1 बजे वापस लौटने पर एक्टिवा मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। प्रकरण में पुलिस ने अपराध क्रमांक 297/2026, धारा 303(2) बीएनएस अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तारबाहर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति त्रिवेणी भवन के आसपास घूम रहा है। पुलिस ने संदेह के आधार पर सुनील कुमार श्रीवास (35 वर्ष), निवासी भनपुरी, बीरगांव, रायपुर को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने 20 अगस्त को व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग से एक्टिवा चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई एक्टिवा क्रमांक एमपी-19-2241 बर आमद कर  आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 297/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी -सुनील कुमार श्रीवास (35 वर्ष), निवासी भनपुरी, बीरगांव, रायपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top