

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 23 अगस्त 2026 की दोपहर थाना क्षेत्र में आदतन बदमाशों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान कुछ बदमाशों के वर्तमान में भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों (1)- दीपक निर्मलकर (32 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द, (2)- ईशरू ध्रुव (24 वर्ष), निवासी देवरीडीह और (3)- आकाश तांबे (23 वर्ष), निवासी देवरीडीह। को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

साथ ही एक अन्य आरोपी समीर वर्मन के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए इस्तगासा न्यायालय में पेश किया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी –
(1)- दीपक निर्मलकर (32 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द।
(2)- ईशरू ध्रुव (24 वर्ष), निवासी देवरीडीह।
(3)- आकाश तांबे (23 वर्ष), निवासी देवरीडीह।

