

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैया में नदी के किनारे टेंट लगाकर संगठित रूप से 52 पत्ती ताश से जुआ खिलाने और खेलने वालों के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी की अनुसार 18 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पिरैया स्थित अरपा नदी के किनारे टेंट लगाकर रुपये-पैसों की हार-जीत का जुआ चल रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम को ग्रामीण वेशभूषा में मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मलेश साहू (25), संदीप भारद्वाज (26), साहिल घोषले (19), निवासी पिरैया तथा चंद्रप्रकाश भार्गव (42), निवासी दुर्गडीह, थाना बिल्हा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15,730 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी फट्टी, पीले रंग का तिरपाल, होंडा SP शाइन मोटरसाइकिल, 3 वीवो मोबाइल और 1 ओप्पो मोबाइल सहित किया कुल कीमत लगभग 95,730 रुपये जप्त किया ।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा अन्य फरार आरोपियों के साथ जगह बदल बदलकर संगठित रूप से जुआ खेलने और खिलाने बताया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 BNS के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

