CG CRIME

बिलासपुर | रतनपुर | राहगीर से लूटपाट करने के वाले 03 नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र महामाया चौक में देर रात राहगीर से लूटपाट करने के वाले तीन नाबालिग समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2026 की रात करीब 12 बजे ग्राम कर्रा निवासी युवराज सिंह प्रधान इलाज कराने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। महामाया चौक स्थित कृष्णा ट्रेडर्स के पास पहुंचने पर एक ऑटो में सवार कुछ युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें रोककर गाली-गलौच करते हुए पैसों की मांग करने लगे।

पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने हाथ में रखे डंडे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनकी पैंट की जेब से करीब ₹1,200 नकद लूटकर फरार हो गए।



घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों और घटना में प्रयुक्त ऑटो की तलाश शुरू की। जांच के दौरान संदेहियों की पहचान सरकंडा क्षेत्र के इमलीभाठा निवासी के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर घेराबंदी कर राहुल दुबे (25 वर्ष), पवन कुमार गौहर (19 वर्ष) और 3 विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,000 नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG 10 CD 7944 जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top