CG CRIME

बिलासपुर| बिल्हा |अवैध शराब की बिक्री और परिवहन करते दो नाबालिग गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बिल्हा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 7.2 लीटर देशी शराब एवं शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी क्रमांक CG10BS1029 जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बिल्हा पुलिस की सिविल टीम ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क और बीट भ्रमण के दौरान अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही थी। की, मुखबिर से सूचना मिली कि दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा में शराब खरीदकर दो व्यक्ति स्कूटी से जा रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति के पास सफेद रंग का झोला है।



सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस ने उड़गन रेलवे फाटक के पास घेराबंदी की और संदिग्ध स्कूटी को रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान स्कूटी चालक और पीछे बैठे दोनों अपचारी बालक पाए गए। तलाशी के दौरान आरोपियों से सफेद रंग के प्लास्टिक झोले में 20 नग देशी प्लेन शराब मिली, वही स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर 20 नग देशी प्लेन शराब बर आमद हुए। मामले में थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 413/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर दोनों अपचारी बालकों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

जप्त मशरूका

कुल शराब — 40 नग
कुल मात्रा — 7.2 लीटर
अनुमानित कीमत — ₹3,600
परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी — CG10BS1029

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, आरक्षक संतोष मरकाम और आरक्षक सुमन चंद्रवंशी का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top