

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए गश्त के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से 02 नग स्टील के बटनदार धारदार चाकू बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 16 अगस्त 2026 की रात गश्त के दौरान शंकर नगर, तोरवा के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों के पास से धारदार बटनदार चाकू मिले। पकड़े गए आरोपियों में सुमीत कुर्मी (22 वर्ष), निवासी शंकर नगर, बांबे आवास, तोरवा शामिल है। वहीं दूसरा व्यक्ति विधि से संघर्षरत बालक, निवासी हेमूनगर, तोरवा बताया। पुलिस ने आरोपी सुमीत कुर्मी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 438/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

वहीं विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत आवश्यक सामाजिक एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया।

नाम आरोपी- सुमीत कुर्मी (22 वर्ष), निवासी शंकर नगर, बांबे आवास, तोरवा बिलासपुर। दूसरा विधि से संघर्षरत बालक, निवासी हेमूनगर, तोरवा बिलासपुर।

