CG CRIME

बिलासपुर | चाकूबाजी व नशे के अवैध कारोबार से जुड़े 50 से ज़्यादा ठिकानों पर पुलिस की दबिश | ताबड़तोड़ रेड और सघन चेकिंग |अपराधियों पर कड़ी निगरानी, पूछताछ एवं की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन शुक्रवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश देकर आदतन चाकूबाज, नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और आदतन अपराधियों के ठिकानों पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों से हथियार लेकर घूमने वालों नशे का कारोबार करने वालों और क्षेत्र में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। पुलिस टीमों ने चिन्हित अपराधियों के घरों और संभावित ठिकानों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आदतन अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे किसी भी आपराधिक या असामाजिक गतिविधि में शामिल न हों।

पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ ऐसे लोगों की निगरानी भी बढ़ा दी है, जिनके अपराध में दोबारा शामिल होने की आशंका है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए लोगों के खिलाफ वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई। वहीं चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे लोगों की जानकारी जुटाई, जो इलाके में हथियार लेकर घूमते हैं। इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के बारे में भी पूछताछ की गई।

बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति हथियार लेकर घूमता है, नशे का अवैध कारोबार करता है या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top