CG CRIME

बिलासपुर | सीपत |खम्हरिया में हुई लाखों की चोरी का 24 घंटों के अंदर खुलासा |दो आरोपी गिरफ्तार |कब्जे से चोरी के शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात बर आमद |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से चोरी गए 222.39 ग्राम सोने के जेवर और 239.37 ग्राम चांदी के जेवर,शतप्रतिशत मशरूका बरआमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम खम्हरिया निवासी सुंदर लाल मैत्री ने 11 अगस्त की सुबह करीब 5.10 बजे पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए सोंठी रोड की ओर जाने की बात बताई। करीब 6 बजे दोनों वापस लौटे तो घर के सामने का ताला टूटा मिला जबकि पीछे का दरवाजा खुला था।

अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। चोरी गए सामान में सोने का रानी हार, हार का एक सेट, तीन सोने की चूड़ियां, अंगूठी, दो सोने की चेन, दो जोड़ी कान के टॉप्स, सोने की माला, छह नग गेहूं दाना गला हुआ, दो जोड़ी झुमके समेत चांदी की पायल, बिछिया और सिक्के शामिल थे।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और बीट आरक्षकों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

जांच में आदित्य लहरे और जावेद अली पर संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पीड़ित का मकान उनके मकान के आसपास होने के कारण वे परिवार की गतिविधियों से वाकिफ थे। उन्होंने परिवार के मॉर्निंग वॉक पर जाने के समय की रेकी की थी।11 अगस्त की सुबह जैसे ही सुंदर लाल मैत्री और उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, दोनों आरोपी घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे। इसके बाद ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने चोरी के जेवर पास के एक पुराने निर्माणाधीन मकान में छिपा दिए थे। कुछ जेवर निर्माणाधीन मकान के अंदर फेंक दिए थे।

आरोपियों की निशानदेही पर मौके से चोरी गया पूरा माल बर आमद कर आरोपी आदित्य कुमार लहरे और जावेद अली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top