


MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में क्रेशर मिल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों सहित महिला खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बाकीघाट कोटा स्थित गोयल क्रेशर उद्योग में 10 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने क्रेशर मिल में घुसकर जैपलेट, रोलर, क्रेशर का शाफ्ट, जाली, टाइगर प्लेट, जाली कवरिंग और अन्य सामान चोरी कर लिया था। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

शिकायत मिलते ही कोटा पुलिस ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने रंजीत शिकारी और अमृत शिकारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों द्वारा चोरी का सामान मालती मानिकपुरी नाम की कबाड़ी को बेचना बताया।

पुलिस ने कबाड़ी महिला खरीदार को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का शत-प्रतिशत सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बर आमद कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

