CG CRIME

नकली पिस्टल एवं तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिले के कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर नकली पिस्टल एवं तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 01 नग नकली पिस्टल 01 नग चापड़ एवं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर क्षेत्र में अवैध गतिविधि एवं सामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं इसी क्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क तथा CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम रवाना किया गया था जो पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 युवक स्कार्पियो में  शारदा चौक के पास मेन रोड पर नकली पिस्टल एवं तलवार लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं।

सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोहन उर्फ साहिल सिंह  पांडू निवासी भदोरा, एवं निखिल बांधडे  निवासी भनेसर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर बताया तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 01 नग नकली पिस्टल एवं 01 नग तलवार बर आमद की गई। उक्त हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों आरोपियों से नकली पिस्टल, तलवार तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपियों के नाम

1- सोहन उर्फ साहिल सिंह पांडू पिता भगत सिंह पांडू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भदौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

2- निखिल बाधड़े पिता अंजोर दास बाधड़े उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भनेसर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top