CG CRIME

हिर्री |अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले की हिर्री पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 90 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि भरत लाल कश्यप (45 वर्ष), निवासी ग्राम पथराली स्कूटी से अवैध शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने खरकेना हाई स्कूल मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान स्कूटी क्रमांक CG 10 EL 5183 के पैरदान से 60 पाव और डिक्की से 30 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। कुल 90 पाव (16.200 बल्क लीटर) शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,200 है, तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम  के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top