
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के कोतवाली पुलिस द्वारा धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डरानेध मकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से01 नग चाक़ू जप्त। जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कलेक्ट्रेट मोड वसुंधरा गार्डन के पास में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर मारने दौड़ा रहा है और आने जाने वाले लोगों को हथियार लहरा कर डरा रहा है। सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली योगिताबाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा मड़वा चौक से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक यादव निवासी भदौरा मस्तूरी बताया जिसके कब्जे से एक नग चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी दीपक यादव पिता सुखी राम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भदौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन चंद्रवंशी,प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक तोरन डहरिया,शंकर राजपूत का अहम किरदार रहा।

