
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर युवक से गाली- गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिसके चलते उसे गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने हेतु धारा 129 बीएनएसएस के तहत प्रतिवेदन तैयार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी जितेश कुमार नेताम ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 मई 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे वह ग्राम में संजय साहू की दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी सागर ओग्रे वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा। प्रार्थी द्वारा रुपए देने से मना करने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली तथा अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 279/2026 के तहत धारा 296, 119(1), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। दिनांक 25 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना अकलतरा पुलिस ने ग्राम रसेडा में दबिश देकर आरोपी सागर ओग्रे को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनाजुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 119(1), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

