CG CRIME

बिलासपुर | नेहरू नगर स्थित सुने मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना|करोड़ों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देकर हुए फरार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित सुने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाईन पुलिस डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गणेश चौक निवासी रजनीश सेठ 18 जुलाई 2026 से अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने गए हुए हैं।

घर की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक एक सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। 23 जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड की नजर घर के पीछे लगी विंडो एसी पर पड़ी, जो अपनी जगह से निकली हुई थी। स्थिति संदिग्ध लगने पर गार्ड ने तत्काल फोन कर रजनीश सेठ को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही प्रार्थी ने अपने पुत्र और एक परिचित को घर भेजा। मौके पर पहुंचकर देखा तो पता चला कि चोरों ने एसी हटाकर घर के भीतर दाखिल हुए और अलमारी खुला हुआ था एवं सामान बिखरे हुए थे चोरों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घटना के बाद प्रार्थी ने वीडियो कॉल के माध्यम से घर की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि अलमारी में लगभग 1.85 लाख से 2.35 लाख रुपये नकद, 15 से 20 तोला सोने के आभूषण तथा कुछ कीमती स्टोन (नग) रखे हुए थे।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी द्वारा घर में घुसकर चोरी किए जाने की आशंका के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

परिवार के वापस लौटने के बाद चोरी गए सामान का विस्तृत विवरण सामने आने पर जांच की दिशा और स्पष्ट होगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top