CG CRIME

भाटापारा | ट्रेन के माध्यम से गोंदिया (महाराष्ट्र) से अवैध देशी शराब लाकर भाटापारा शहर में खपाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिला पुलिस द्वारा ट्रेन के माध्यम से गोंदिया (महाराष्ट्र) से अवैध देशी शराब लाकर भाटापारा शहर में खपाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 23.07.2026 को थाना भाटापारा शहर पुलिस को जरिए मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि महासती वार्ड निवासी ओमप्रकाश उर्फ बबला पंजवानी ट्रेन के माध्यम से गोंदिया (महाराष्ट्र) से भारी मात्रा में बिक्री हेतु अवैध शराब लाकर अपने घर में रखा हुआ है।

सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम (प्रशिक्षु उप निरीक्षक अखिलेश सिंह व हमराह स्टाफ) ने गवाहों के साथ तत्काल संदेही ओमप्रकाश के महासती वार्ड स्थित मकान पर दबिश दी। मकान की तलाशी लेने पर पलंग के नीचे एक नीले रंग के पिट्ठू बैग से 100 पाव (प्रत्येक 90 ml) नागपुर डिस्टिलर्स की सीलबंद देशी संतरी शराब बर आमद हुई।

पूछताछ करने पर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ बबला पंजवानी ने खुलासा किया कि माता देवालय वार्ड निवासी विक्रम थरानी उसे पैसे देकर ट्रेन से गोंदिया भेजता था। दिनांक 22.07. 2026 को भी वह विक्रम थरानी से ₹3,300/- लेकर ट्रेन से गोंदिया गया था और वहां से 100 पाव शराब खरीदकर सुबह ट्रेन से भाटापारा स्टेशन पहुंचा तथा होंडा एक्टिवा (CG 22 T 3921) से लाकर घर पर रखा था।

तत्पश्चात पुलिस टीम ने आरोपी विक्रम थरानी के माता देवालय वार्ड स्थित किराये के मकान पर रेड मारी, जहाँ पलंग के पीछे छिपाकर रखा गया 30 पाव देशी शराब (कीमत ₹900/-) तथा शराब बिक्री की रकम ₹300/- नगद बरामद हुई।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 130 पाव (11.7 लीटर) सीलबंद देशी शराब (कीमत ₹3,900/-), शराब बिक्री की रकम ₹300/- नगद और परिवहन में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 22 T 3921, इस्तेमाल कीमत करीब ₹26,000/-) को विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक: 220/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1. ओमप्रकाश उर्फ बबला पंजवानी पिता स्व. नोतन दास पंजवानी, उम्र 50 वर्ष, निवासी- महासती वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर
2. विक्रम थरानी पिता शंकर लाल थरानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी- माता देवालय वार्ड (हाल किराएदार), भाटापारा, थाना भाटापारा शहर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top