CG CRIME

बिलासपुर | तोरवा | युवती के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने एवं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा युवती के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने एवं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को पीड़िता ने थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पूर्व परिचित प्रशांत राज (23), निवासी ग्राम खैरा, थाना रतनपुर, के पास दोनों के निजी पलों के फोटो और वीडियो सुरक्षित थे। आरोप है कि संबंध बिगड़ने के बाद युवक ने बदनाम करने की नीयत से उन निजी सामग्रियों का दुरुपयोग किया। शिकायत के आधार पर आरोपी ने कथित रूप से पीड़िता के व्हाट्सएप खाते से छेड़छाड़ की और उसके ही व्हाट्सएप स्टेटस पर निजी वीडियो तथा एडिट किए गए फोटो अपलोड कर दिए, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ग्राम खैरा, थाना रतनपुर में होने की जानकारी मिली। टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 77 और 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E) और 67(A) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top