
MD-JUNAID KHAN
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में किन्नर तन्नू खान हत्या के प्रकरण का चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार तन्नू खान, वर्षा जान और मीरा उर्फ आशीष आपस में गुरु भाई थे। 20 जुलाई को सभी जोकी स्थित मीरा के घर पर एकत्र हुए, जहां खाना खाने और शराब पीने के दौरान गुरु-चेला प्रथा को लेकर तन्नू खान और रिया उर्फ राकेश के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर दोनों वहां से निकल गए, जिसके बाद तन्नू खान लापता हो गई। पूछताछ में आरोपी रिया उर्फ राकेश ने गुरु-चेला विवाद के चलते गला दबाकर हत्या करना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल, चप्पल और अन्य सामान बर आमद कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 684/2026 धारा 103 (1) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

