CG CRIME

तखतपुर | शराब के नशे में विवाद से परेशान हो कर पिता ने बेटे की पीट पीट कर हत्या |आरोपी पिता गिरफ्तार।

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुरतखतपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र कुसमूली गांव में रोज रोज शराब के नशे में विवाद से परेशान हो कर पिता ने बेटे की पीट पीट कर हत्या करदी। जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र कुसमूली निवासी विजेंद्र श्रीवास  शराब के नशे में अपने पिता मोहित राम श्रीवास से विवाद कर रहा था। इसी दौरान गुस्से में पिता ने डंडे से बेटे विजेंद्र के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे गंभीर चोट लगने से विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं आरोपी पिता मोहित राम श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top