
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले की तोरवा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 29 जून 2026 को नाबालिग पीड़िता ने थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी से उसकी पहचान पढ़ाई के दौरान हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने विश्वास में लेकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी से मिलना बंद करने की कोशिश की, तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। मामले की गंभीरता और पीड़िता के नाबालिग होने को देखते हुए थाना प्रभारी तोरवा के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सिरगिट्टी क्षेत्र से आरोपी को कुछ ही घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत धारा 64(2)(एम) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा POCSO Act की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
अभिषेक धीरज
पिता – विजय धीरज
निवासी – सिलपहरी, सिरगिट्टी, बिलासपुर

