CG CRIME

बिलासपुर | चकरभाठा | अवैध महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा 22 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध 22 लीटर महुआ शराब एवं एक मोटर सायकल जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BM 7883 से ग्राम सरवानी तालाब के पास से ग्राम पोड़ी की ओर बड़ी मात्रा में महुआ शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई देने पर उसे रोककर जांच की गई।

तलाशी के दौरान बाइक पर रखी प्लास्टिक की सीमेंट बोरी से 22 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 4,400 रुपये आंकी गई है। मौके पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रसाद मरावी (46 वर्ष) और दिलसिंह गोंड (22 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पोड़ी (स),थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से लेकर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की जप्त मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- हरप्रसाद मरावी (46 वर्ष), निवासी ग्राम पोड़ी (स), थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
(2)- दिलसिंह गोंड (22 वर्ष), निवासी ग्राम पोड़ी (स), थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top