CG CRIME

बिलासपुर | रतनपुर | इलेक्ट्रिक स्कूटी से घूम-घूमकर अवैध शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिये गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिये को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब, 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार,29 जून 2026 को रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी में घूम-घूमकर शनिचरी चौक करैहापारा क्षेत्र में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब, कुल 5.400 लीटर शराब बर आमद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,800 रुपये है। साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटी जप्त कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकुमार पाटले (52 वर्ष), निवासी खण्डोबा मंदिर के पास, रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

रामकुमार पाटले (52 वर्ष)
निवासी – खण्डोबा मंदिर के पास, रतनपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

जप्त मशरूका

20 पाव देशी प्लेन शराब
10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब
कुल 5.400 लीटर शराब (कीमत लगभग ₹2,800)
एक इलेक्ट्रिक स्कूटी

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक विष्णु यादव (वर्तमान थाना प्रभारी), प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, आरक्षक धनराज कुम्भकार,आरक्षक बंटी चन्द्राकर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top