
MD-Junaid Khan
मुंगेली। जिले के जरहागांव पुलिस द्वारा अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.650 किलोग्राम वजन के 03 गांजा पौधे बर आमद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000 बताई गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को 27 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अमोरा में मनियारी नदी किनारे स्थित एक बाड़ी में अवैध रूप से गांजा की खेती की जा रही है।

सूचना मिलते ही जरहागांव पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। रेड के दौरान पुलिस को बाड़ी में 03 हरे पत्तीदार गांजा पौधे लगे मिले।

पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। गवाहों की मौजूदगी में पौधों की पहचान गांजा के रूप में होने पर उन्हें जड़ सहित उखाड़कर जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 98/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए) के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
भैयालाल धुरी (60 वर्ष)
पिता – स्व. विश्राम धुरी
निवासी – ग्राम अमोरा, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली
जप्त मशरूका
03 नग गांजा के हरे पौधे
कुल वजन – 3.650 किलोग्राम
अनुमानित कीमत – ₹15,000

