CG CRIME

बिलासपुर | सकरी | क्षेत्र में शांति भंग करने एवं पुरानी रंजिश को लेकर विवाद सकरी पुलिस ने 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति भंग करने एवं पुरानी रंजिश को लेकर लगातार हो रहे विवादों पर सकरी पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी घटनाएं सामने आ रही थीं।

शिकायतें मिलने के बावजूद संबंधित लोग लगातार क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे थे, जिससे लोक शांति प्रभावित हो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े कुल 13 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया। सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी करने वालों और शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

नाम गिरफ्तार आरोपी –

1. असलम अली पिता मुबारक अली उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, मोहल्ला थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

2. अकरम अली पिता मुबारक अली उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, मोहल्ला थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

3. कासिम अली पिता नाजिर अली उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, मोहल्ला थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

4. अली खान जाफरी पिता नजरूल अली उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, मोहल्ला थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

5. शराफत अली पिता फिदा हुसैन उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, ईरानी मोहल्ला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

6. नजफ अली पिता जान मोहम्मद उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, ईरानी मोहल्ला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

7. जान मोहम्मद पिता आजाद हुसैन उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, ईरानी मोहल्ला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

8. एहसास अली पिता सज्जाद अली उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, ईरानी मोहल्ला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

9. सज्जाद अली पिता आजाद अली उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पांड, ईरानी मोहल्ला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

10. प्रवीण दुबे उर्फ लसरा पिता दिलीप दुबे उम्र 23 वर्ष, निवासी सैदा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

11. प्रशांत दुबे पिता दिलीप दुबे उम्र 22 वर्ष, निवासी सैदा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

12. शिवराज यादव उर्फ भर्रा पिता बहोरिक राम यादव उम्र 23 वर्ष, निवासी खमतराई, रानी दुर्गावती नगर, सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।

13. त्रिवेव यादव उर्फ श्रीदेव उर्फ नानू पिता बहोरिक राम यादव उम्र 19 वर्ष, निवासी खमतराई, रानी दुर्गावती नगर, सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।

पुलिस का साफ संदेश — क्षेत्र में शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top