CG CRIME

बिलासपुर | चकरभाठा | 120 पाव देशी शराब, बीयर और बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 120 पाव देशी शराब, बीयर और बाइक जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चकरभाठा से परसदा की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बर आमद की गई।

पूछतछ में आरोपी ने अपना नाम अजय कौशिक (36 वर्ष), निवासी हिर्री, जिला बिलासपुर बताया। साथ एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में रखी प्लास्टिक बोरी से 120 पाव देशी प्लेन शराब तथा 06 नग बीयर बर आमद की गई। जप्त शराब की कुल कीमत लगभग 10,860 रुपये तथा TVS Gixxer मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 50,000 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने शराब को बिक्री के लिए ले जाना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। वहीं, साथ मौजूद विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top