
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन जिले में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बलौदा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी शुभम कुमार कश्यप उम्र 23 साल निवासी बलौदा बजरंग चौक थाना बलौदा के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 2700/ रुपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर, आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी– शुभम कुमार कश्यप उम्र 23 साल निवासी बलौदा बजरंग चौक थाना बलौदा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का अहम किरदार रहा।

