CG CRIME

बिलासपुर| कोनी | मोटरसाइकिल और नकदी लूटपाट करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र में युवक से मोटरसाइकिल और नकदी लूटपाट करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपि यों के कब्जे से लूटी गई बाइक, नगदी और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी गौतम पालेकर (30 वर्ष), निवासी सेदरी रामतला रोड, कोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 मई 2026 की रात करीब 11 बजे वह सेंट्रल लाइब्रेरी से अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (CG 10 BK 3754) से घर लौट रहा था। बिरकोना रोड स्थित बजरंगबली मंदिर के पास पहुंचने पर सड़क के बीचों-बीच खड़े एक ई-रिक्शा से चार युवकों ने उसे रोक लिया।

आरोपियों ने उसकी जेब से पर्स में रखे 1,000 रुपये और उसकी मोटरसाइकिल लूट ली एवं मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कोनी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की, करीब 350 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम देना कबूल किया । पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायलय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- सरजू भास्कर (20 वर्ष) लिंगियाडीह, सरकंडा बिलासपुर।
(2)- कृष लहरे (20 वर्ष) लिंगियाडीह, सरकंडा बिलासपुर।
(3)- राजकुमार सूर्यवंशी (20 वर्ष) लिंगियाडीह, सरकंडा बिलासपुर।
(4)- शाकिर अली (21 वर्ष) लिंगियाडीह, सरकंडा बिलासपुर।

बरआमदगी – एक मोटरसाइकिल- घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा (CG 10 BZ 6885)- लूट की रकम

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top