
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा चोरी के एक बड़े मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुभाष वार्ड भाटापारा स्थित एक सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी ढाल सिंह ठाकुर, निवासी सुभाष वार्ड भाटापारा अपनी पत्नी का इलाज कराने रायपुर गए हुए थे। इस दौरान उनका मकान सूना था। प्रार्थी के सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे नगदी रकम तथा सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।

घटना की जानकारी दिनांक 21.05.2026 को प्रातः 09:00 बजे नौकरानी के घर में काम करने के लिए घर आने के बाद हुई। नौकरानी ने देखा कि घर के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था तथा अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 172/2025 धारा 305ए,331(4) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित के मोहल्ले (सुभाष वार्ड) में ही किराए के मकान में रहने वाले दो संदिग्ध युवक घटना के बाद से गायब हैं। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों का पीछा किया गया, जिसके बाद दोनों शातिर आरोपियों को बिलासपुर से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।
इस दौरान दोनों आरोपी चोरी का सामान सोने चांदी की जेवर आदि बेचने की फिराक में बिलासपुर में घूम रहे थे। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी अरूण साल्वे सुभाष वार्ड भाटापारा में किराए का मकान लेकर रह रहा था। वह मोहल्ले के घरों की रेकी करता था, जैसे ही उसे पता चला कि मकान मालिक ढाल सिंह ठाकुर सपरिवार रायपुर गए हुए हैं, उसने मौका पाकर बिलासपुर निवासी अपने दोस्त संजय खरे के सांथ रात में धावा बोल दिया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर बिलासपुर फरार हो गए।
दोनों आरोपियों को दिनांक 01.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जप्त मशरूका
सोना: लगभग 10 तोला (सोने के जेवरात), कीमती- ₹15,00,000
चांदी: लगभग 40 तोला (चांदी के जेवरात), कीमती ₹96,000
नगदी रकम: ₹23,420/-
नगदी रकम, सोने चांदी के जेवर सहित कुल- ₹16,19,420

आरोपियों के नाम
1. अरुण साल्वे उम्र 40 साल निवासी मण्डी चौक टिकरापारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर वर्तमान पता सुभाष वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
2. संजय खरे उम्र 34 साल निवासी टिकरापारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

