CG CRIME

अकलतरा : किराए के बहाने जेसीबी हाइवा लेकर फरार होने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का मास्टर माइंड सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। किराए के बहाने जेसीबी-हाइवा लेकर फरार होने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का मास्टर माइंड सहित 05 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से 2 जेसीबी, 1 हाइवा, टाटा सफारी समेत लाखों का माल जप्त। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह पिछले 3 साल से छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश तक ठगी को अंजाम दे रहा था।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रदीप कुमार कोसले निवासी पिपरसत्ती ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने जेसीबी क्रमांक CG 10 CC 8743 बिलासपुर से खरीदी थी। काम नहीं मिलने पर किराया में देने के लिए सन्नी पाटले निवासी बम्हनीन के माध्यम से तीरथराज कुर्रे बकरकूदा और राहुल खांडे खम्हारिया बिलासपुर से संपर्क हुआ।

आरोपियों ने 1.40 लाख महीना किराया तय कर 50 हजार अग्रिम दो दिन में देने का झांसा देकर जेसीबी ले गए। जेसीबी ले जाते ही तीनों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और जीपीएस भी निकालकर बंद कर दिया। जीपीएस की लास्ट लोकेशन जबलपुर मिलने पर प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ।

थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 210/2026 धारा 318(4), 61(2), 3(5), 112(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे गाड़ी खरीदी-बिक्री में फायदा न होने पर किरायानामा-बिक्रीनामा बनाकर गाड़ी लेकर दूसरे राज्य में बेच देते थे और नंबर बदल लेते थे।

1.अमृत साहू रायपुर से जेसीबी CG 11 AB 2521 को 12.86 लाख में सौदा कर 2 लाख ऑनलाइन देने का झांसा दिया, पैसा नहीं दिया और जेसीबी भरत गुप्ता व शिवम जायसवाल जबलपुर को बेच दी।
2.टाटा ट्रेलर CG 12 A 5128 को 1.50 लाख में सौदा कर कुछ पैसा देकर ले गए और रायपुर के शिव देवांगन को बेच दिया।
3. सती लाल मरकाम ठाकुर कापा से पावर ट्रैक्टर CG 10 BU 8653 किरायानामा में लेकर भरत गुप्ता को बेच दिया। वाहन स्वामी को कोई पैसा नहीं दिया।

नाम गिरफ्तार आरोपी

1.तीरथराज कुर्रे 21 वर्ष, बकरकूदा बिलासपुर
2.राहुल खांडे 24 वर्ष, सीपत खम्हरिया बिलासपुर
3.सन्नी लाल पाटले, 35 वर्ष, बम्हनीन अकलतरा
4.शिवम जायसवाल, 28 वर्ष, त्रिवेणी नगर जबलपुर
5.भरत गुप्ता, 47 वर्ष, व्यापार विहार बिलासपुर/विजय नगर जबलपुर

बरआमद वाहन
जेसीबी : 02 नग – CG 10 CC 8743, CG 11 AB 2521 हाइवा : 01 नग – CG 04 MA 0479
टाटा सफारी : 01 नग – ठगी की रकम से खरीदी गई
अन्य : सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

शिवम जायसवाल और भरत गुप्ता को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया। भरत गुप्ता के विरुद्ध बिलासपुर सिविल लाइन थाना में भी जेसीबी ठगी का अपराध दर्ज है। भरत गुप्ता को 28.05.2026 को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर जबलपुर से जेसीबी CG 10 CC 8743 जप्त की गई। हाइवा CG 04 MA 0479 फाइनेंस किस्त न पटाने पर फाइनेंसर द्वारा जबलपुर यार्ड से सीज की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, HC स्वाति गिरोलकर, आरक्षक महेंद्र राज, शेष नारायण साहू, राजा जयप्रकाश रात्रे व अंजनी कश्यप का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top