CG CRIME

बिलासपुर : कोनी -लूट की वारदात का अंजाम देने वाले तीन आरोपियों समेत एक नाबालिग गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा लूट की वारदात का अंजाम देने वाले तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं नगदी बरआमद। जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले के ग्राम कामनबोड़ निवासी हरमेन्द्र साहू (36 वर्ष) धान कटाई के लिए हार्वेस्टर मशीन लेकर बिलासपुर आए थे। 27 मई की रात मशीन खराब होने के बाद वे भोजन लेने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। मोपका बायपास मोड़, ग्राम सेंदरी के पास 28 मई की रात करीब 12:30 बजे चार युवकों ने काली पल्सर बाइक से उनका पीछा किया। आरोपियों ने मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया और बेल्ट, हाथ-मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए ₹10,000 नकद और लगभग ₹10,000 कीमत का पोको मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। थाना कोनी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने 500 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घूमने-फिरने और शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- अनिकेत पटेल (19 वर्ष)
पिता – अंजोरी लाल पटेल
निवासी – ग्राम मुढ़ी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

(2)- जयप्रकाश पटेल (19 वर्ष)
पिता – पूनाराम पटेल
निवासी – ग्राम मुढ़ी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

(3)- जयप्रकाश यादव (19 वर्ष)
पिता – द्वारिका यादव
निवासी – ग्राम मुढ़ी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

एक विधि से संघर्षरत बालक (16 वर्ष)

जप्त मशरूका

लूट की राशि में से ₹1,800 नगद
पोको कंपनी का लूटा गया मोबाइल फोन

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top