CG CRIME

बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान: स्थाई फरार आरोपियों, वारंटियों, गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही,201 वारंट तामील, 163 समंस की तामिली, 21 फरार आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी पालन के लिए बिलासपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में समंस, वारंट तामिली, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और निगरानी बदमाशों के सत्यापन के लिए व्यापक अभियान संचालित किया गया।

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालयों से जारी लंबित वारंट एवं समंसों की तामिली सुनिश्चित की।

बिलासपुर पुलिस का कहना है कि इस अभियान से न्यायालयीन आदेशों के पालन की प्रभावशीलता बढ़ी है और जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिली है। पुलिस द्वारा इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां:

77 गिरफ्तारी वारंट तामील
85 जमानती वारंट तामील
39 स्थाई वारंट तामील
कुल 201 वारंटों की तामिली
163 समंसों की तामिली
21 फरार आरोपी गिरफ्तार
104 निगरानी गुंडा/बदमाशों की चेकिंग
कुल 489 वैधानिक कार्यवाहियां

पुलिस ने फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। वहीं निगरानी गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों का सत्यापन कर उन्हें आवश्यक समझाइश और वैधानिक निर्देश भी दिए गए।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top