
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा पुलिस द्वारा “नशामुक्त अभियान” के तहत कार्यवाही करते हुए 6.744 किलोग्राम अवैध गांजा, एवं एक धारदार चाकू और नशे के कारोबार में शामिल 02 आरोपियों समेत (5 विधि से संघर्षरत बालकों ) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नाबालिग बच्चों के माध्यम से चांटीडीह और आसपास के क्षेत्रों में गांजा बेच रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी रखी जा रही थी की,

1 जून 2026 की सुबह पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 07 पैकेट अवैध गांजा कुल वजन – 6.744 किलोग्राम
बाजार मूल्य – लगभग ₹3,35,000 एवं एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25/27के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- कुश यादव उर्फ पप्पू यादव (25 वर्ष)
निवासी – चिंगराजपारा, कुंदरू बाड़ी, सरकंडा, बिलासपुर (2)- दीपक साहू (18 वर्ष)
निवासी – चिंगराजपारा, विश्वकर्मा चौक, सरकंडा, बिलासपुर। 05 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि विदेशी राम साहू, आरक्षक विवेक राय, मिथलेश सोनी, संजीव जांगडे, रवि चौधरी, रवि शर्मा का अहम किरदार रहा।

